फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बजरंग पूनिया ने पूर्व सीएम के साथ किसानों की चुनौतियों पर की चर्चा

Thu, 24 Oct 2024 02:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
ओलंपियन बजरंग पूनिया दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से मिलते हुए। स्रोत: प्
विज्ञापन
सोनीपत। ओलंपियन बजरंग पूनिया ने ऑल इंडिया किसान कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग पूनिया ने वर्तमान में किसानों के सामने आ रही चुनौतियों पर चर्चा की।
विज्ञापन

भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि गेहूं की बिजाई के लिए किसानों को डीएपी खाद की कमी का सामना करना पड़ रहा है, जिससे किसान लंबी लाइनों में खड़े होने को मजबूर हैं। बजरंग पूनिया ने कहा कि सरकार और प्रशासन ने समय पर पराली के निपटान के लिए गांठें बनाने वाली मशीनों की उचित व्यवस्था नहीं की है। इस कारण किसान मजबूरन पराली जलाने पर विवश हैं। बजरंग पूनिया ने कहा कि वे किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के सामने मजबूती से आवाज उठाएंगे और किसान हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें