संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। समता चौक पर रविवार को बाबू जगजीवन राम की 118वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में शामिल वक्ताओं ने कहा कि बाबू जगजीवन राम सामाजिक समानता और न्याय के मजबूत समर्थक थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज के कमजोर और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित किया।
जिला पार्षद जय सिंह मालिक, जगशेर नूरनखेड़ा, रामू रामपाल वाल्मीकि, अशोक बामनिया, राजकुमार कौशिक, विक्की चौहान, विजय मेहरा, महावीर सभरवाल, सुनील सिंधु और विजय वाल्मीकि ने पुष्प अर्पित कर बाबू जगजीवन राम को नमन किया।
आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा के मुख्य संरक्षक आजाद सिंह डांगी ने कहा कि बाबू जगजीवन राम भारतीय राजनीति में सामाजिक न्याय और शोषित वर्ग के अधिकारों के सबसे मजबूत पक्षधर रहे। जयंती समारोह की अध्यक्षता हरियाणा प्रदेश चमार महासभा के पूर्व अध्यक्ष धर्मपाल जेई ने की।
इस दौरान हर भगवान चोपड़ा, रामनिवास पांचाल, मंजीत प्रजापति, भानेराम पांचाल, रोहतास अहलावत, विजय वाल्मीकि, प्रवीण ठाकुर, योग शिक्षक सुरेश पांचाल, दिलबाग सिंह, राजेंद्र पांचाल और सुरेश पवार मौजूद रहे।