फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बबीता बेलन थ्रो तो नेहा ने नींबू दौड़ में मार लिया मैदान

Mon, 24 Mar 2025 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 11- सोनीपत के गांव जुआं में आयोजित फिट इंडिया फ्रीडम रन प्रतियोगिता के समापन पर मुख्यातिथि
विज्ञापन
सोनीपत। युवाओं को नशे से दूर रखने और खेलों की तरफ आकर्षित करने के उद्देश्य से गांव जुआं में शहीदी दिवस पर फिट इंडिया फ्रीडम रन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बेलन थ्रो में बबीता ने पहला स्थान हासिल किया, वहीं नींबू दौड़ में नेहा अव्वल रहीं। इस दौरान विदुर व अविवाहितों की 400 मीटर दौड़ सबके आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुआं में आयोजित प्रतियोगिता में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।प्रतियोगिता का शुभारंभ बीपीएस महिला विश्वविद्यालय, खानपुर कलां की कुलपति प्रो. सुदेश छिक्कारा ने दीप प्रज्वलित करके किया। फिट इंडिया फ्रीडम रन प्रतियोगिता के आयोजक सुशील छिक्कारा ने बताया कि स्वर्गीय चौ.खजान सिंह व स्व. रामसिंह पहलवान की याद में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इसका उद्देश्य युवाओं को नशे से होने वाली हानियों से अवगत कराते हुए इनसे दूर करना है।
मुख्यातिथि कुलपति प्रो. सुदेश छिक्कारा ने युवाओं को फिट रहने का संदेश दिया। उन्होंने बेटियों को भी खेलों में प्रतिभागिता कर अपना व परिवार का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। कहा, खेलों में आगे बढ़ने वाली बेटियों को विश्वविद्यालय की तरफ से भी भरपूर सहयाेग दिया जाएगा। अगर वह विवि में दाखिला लेना चाहती हैं तो वहां भी उन्हें छूट दी जाएगी। इस दौरान साई प्रशिक्षक एवं आर्मी से सेवानिवृत्त बलवंत छिक्कारा, राजबीर छिक्कारा, संजीत पहलवान, डालमिया कोच, राकेश, वेद सिंह, बुद्ध सिंह छिक्कारा, दिनेश, दीपक, नरेंद्र सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

यह रहा प्रतियोगिता का परिणाम
रस्साकशी (महिलाएं) : पूनम की टीम विजेता व बबीता की टीम उपविजेता बनी।
अविवाहितों की दौड़ : सतबीर ने प्रथम, रूपा ने द्वितीय व राजेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
धीमी साइकिल दौड़ : सोनू ने पहला, अंशुल ने दूसरा व हार्दिक ने तीसरा स्थान हासिल किया।
50 से 60 आयुवर्ग दौड़ : प्रताप ने प्रथम, रामकिशन ने द्वितीय व जसबीर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बेलन थ्रो (महिलाएं) : बबीता पहले, सविता दूसरे व आशा तीसरे स्थान पर रहीं।
नींबू दौड़ : नेहा ने प्रथम, मासूम ने द्वितीय व रीनम ने तृतीय स्थान हासिल किया।

फोटो 11- सोनीपत के गांव जुआं में आयोजित फिट इंडिया फ्रीडम रन प्रतियोगिता के समापन पर मुख्यातिथि

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें