फोटो :05: सोनीपत की चौहान कॉलोनी स्थित घर में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद
सोनीपत। बाबा खाटू श्याम के दर्शन करने गए चौहान कॉलोनी के परिवार के बंद घर का ताला तोड़कर चोर सवा लाख रुपये और आभूषण चोरी कर लिए। चोरी का पता तब लगा जब महिला का भतीजा ड्यूटी से लौटकर घर पहुंचा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
चौहान कॉलोनी निवासी मीनू ने पुलिस को बताया कि वह 13 जून को अपने पूरे परिवार के साथ खाटू श्याम बाबा के दर्शन करने गई हुई थी। घर पर ताला लगा हुआ था। सोमवार को जब उनका भतीजा लक्ष्य ड्यूटी से घर लौटा तो देखा कि मुख्य ताला टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा पड़ा है। सीढि़यों के पास लगी जाली भी कटी हुई थी।
मीनू ने बताया कि वह घर पहुंचीं और सामान की जांच की तो पता चला कि 1.25 लाख रुपये, सोने के दो कड़े, एक मंगलसूत्र, दो चेन, पांच अंगूठियां, चांदी की पांच जोड़ी पायल और छह चांदी के सिक्के चोरी मिले। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी।
सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर दो संदिग्ध युवक दिख रहे हैं। उनके चेहरे पर कपड़ा बंधा हुआ है। शहर थाना पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।