गोहाना। क्राइम यूनिट ने हथियारों की तस्करी के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। विकास उर्फ बाबा पानीपत जिले के गांव हड़ताड़ी का रहने वाला है। इससे पहले पुलिस ने 26 नवंबर 2025 को गोहाना-सफीदों रोड पर जागसी गांव में दादा दानी नाथ पेट्रोल पंप के पास गांव के विकास उर्फ बिंद्रा को 315 बोर के एक देशी पिस्तौल और एक कारतूस के साथ पकड़ा था। अब पवन को गिरफ्तार करके पुलिस ने अदालत में पेश किया तो अदालत ने उसे जमानत दे दी।