फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान भारत योजना का कार्ड बनवाने को जूझ रहे लोग

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना का कार्ड बनवाने पहुंचे लोग रोष व्यक्त करते हुए। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
गोहाना (सोनीपत)। आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच लाख रुपये तक का निशुल्क इलाज कराने के लिए गोल्डन कार्ड बनवाने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नागरिक अस्पताल के मुख्य गेट के सामने ही गोल्डन कार्ड बनाए जा रहे हैं, लेकिन केवल एक पंजीकरण खिड़की होने से लोगों को घंटों अपना नंबर आने का इंतजार करना पड़ रहा है। पंजीकरण करने में एक उपभोक्ता के लिए 30 मिनट का समय लगता है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में महिलाओं और पुरुषों की अलग-अलग दो लाइनें लगी रहती है। लोगों का कहना है कि उनको दो घंटे से ज्यादा समय हो गया है, लेकिन अब तक केवल आठ-दस लोग का ही गोल्डन कार्ड बन पाए हैं। कभी सर्वर डाउन से होने से लोगों को बिना पंजीकरण कराए घर लौटना पड़ता है। एक ही खिड़की होने के कारण वह सुबह लाइन में लग जाते हैं, लेकिन दोपहर बाद तक भी उनका नंबर आता है।
इस तरह होता है पंजीकरण
योजना तहत पंजीकरण करने के लिए तीन आयुष्मान मित्र लगाए गए हैं, लेकिन मरीजों को कार्ड जारी करने के लिए बॉयोमीट्रिक मशीन एक ही लगी हुई है। इसमें आयुष्मान मित्र पहले तो पात्र के नाम को सर्च करते हैं और उसके बाद आधार कार्ड के आधार पर बॉयोमीट्रिक मशीन पर अंगूठे का निशान लेकर कार्ड जारी करते हैं। इतनी प्रक्रिया करने के बाद ही एक व्यक्ति का करीब 30 मिनट का समय लग जाता है।
विज्ञापन

क्या कहते हैं लोग
कार्ड बनवाने के लिए लोग बड़ी संख्या में आ रहे हैं, लेकिन कर्मचारी कम होने से कार्ड बनाने में समय ज्यादा लगता है। इसके कारण लोगों इंतजार करना पड़ता हैं। जनता की सबुविधा के लिए कर्मचारियों की संख्या व समय को बढ़ा दिया जाए तो परेशानी नहीं होगी।
-राममेहर, गांव जागसी।
आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए बेटे को साथ वीरवार को अस्पताल आई थी, लेकिन कार्ड नहीं बन सका। शुक्रवार को दोबारा से सुबह सात बजे से लाइन में लगना पड़ा। सेंटर पर लोगों की भीड़ के अनुसार कंप्यूटर और बढ़ाना चाहिए।
-सुरजकौर, गांव बरोदा।
सुबह आठ बजे से आयुष्मान सेंटर पर आ गई थी। दोपहर बाद तक भी कार्ड बनवाने का नंबर नहीं आया। अस्पताल के अलावा अन्य जगहों पर भी कार्ड बनवाने की सुविधा हैं जरुर लेकिन वहां पर भी इसी तरह से भीड़ हैं और पैसे भी लिए जा रहे हैं।
-रोशनी, गांव बरोदा।
जिला अस्पताल के आयुष्मान सेंटर पर कार्ड बनाने की व्यवस्था में सुधार किया जाए। लोगों को घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है और परेशानी हो रही है। गांव के अलावा शहर में खुले हुए सेंटरों पर इस कार्ड बनवाने के पैसे भी लिए जा रहे हैं वह पैसे देने की बजाय प्रशासन द्वारा खोलें गए केंद्रों पर कार्ड बनवाने आते हैं।
-दर्शन, गांव खंदराई।
समस्या का सामाधान निकालेंगे
अस्पताल के अंदर बनाए गए सेंटर पर जरुरत से ज्यादा लोग गोल्डन कार्ड बनवाने पहुंच है। सुविधाएं कम है वह सुविधाओं को लेकर योजना के नोडल अधिकारी से बातचीत कर कोई समाधान निकालेंगे।
विज्ञापन

डॉ. कर्मबीर, एसएमओ गोहाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें