फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पहलादपुर किढौली में बारिश से ढहा आयुष्मान आरोग्य केंद्र

Wed, 03 Sep 2025 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 31- सोनीपत के खरखौदा के गांव पहलादपुर किढौली में बारिश के कारण गिरा आयुष्मान आरोग्य केंद्र
विज्ञापन
खरखौदा। लगातार हो रही बारिश की वजह से पहलादपुर किढौली में मंगलवार को आयुष्मान आरोग्य केंद्र ढह गया। गनीमत रही कि छुट्टी के बाद हादसा हुआ। केंद्र में एक चिकित्सक के साथ छह स्टाफ कर्मी कार्यरत हैं।
विज्ञापन

खरखौदा के पहलादपुर किढौली में आयुष्मान आरोग्य केंद्र पहले जच्चा-बच्चा केंद्र हुआ करता था। वर्ष 1993 में बने इस स्वास्थ्य केंद्र की करीब दो वर्ष पहले मरम्मत की गई थी। इस आयुष्मान आरोग्य केंद्र पर सेवारत डाॅ. सुशील का कहना है कि भवन को देखकर कभी नहीं लगा कि वह इस प्रकार से भरभरा कर गिर सकता है।
उन्होंने बारिश के मौसम के मद्देनजर इसकी छत को भी साफ करवाया हुआ था। पानी निकासी भी ठीक से हो रही थी। फिर भी मंगलवार को शाम पांच बजे यह गिर गया। उन्होंने बताया कि उनके साथ ही इस केंद्र पर छह अन्य लोग तैनात हैं।
विज्ञापन

इनमें तीन आशा वर्कर, दो एएनएम, एक एमपीएचडब्ल्यू व एक सीएचओ। सभी ड्यूटी समाप्त होने के बाद घर चले गए थे। केंद्र पर उनकी तरफ से ओपीडी, वैक्सीनेशन, टीबी पेशेंट को ट्रीट करने का काम किया जाता है। ऐसे में गनीमत रही कि यह हादसा स्वास्थ्य केंद्र के बंद होने के बाद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें