फोटो 28 - बीपीएस महिला विश्वविद्यालय के माडू सिंह मेमोरियल आयुर्वेद संस्थान, खानपुर कलां में स्
सोनीपत। भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय (विवि) के माडू सिंह मेमोरियल आयुर्वेद संस्थान में आयुर्वेद स्नातकोत्तर में प्रथम वर्ष की छात्राओं के लिए चल रहे 18 दिवसीय संस्कार कार्यक्रम का समापन हो गया। समापन सत्र की मुख्य अतिथि विवि की कुलपति प्रो. सुदेश रहीं। मुख्य वक्ता डॉ. गीतांजलि ग्रोवर रहीं।
कुलपति प्रो. सुदेश ने कहा कि संस्कार कार्यक्रम का उद्देश्य केवल औपचारिक परिचय तक सीमित नहीं होता बल्कि यह छात्राओं के शैक्षणिक जीवन की सुदृढ़ नींव रखने का कार्य करता है। छात्राओं ने विवि की शैक्षणिक परंपराओं, अनुशासन, मूल्यों, आयुर्वेदिक दर्शन, आचार संहिता, अनुसंधान की दिशा व नैतिक उत्तरदायित्वों से स्वयं को परिचित किया है।
कुलपति ने कहा कि आयुर्वेद केवल चिकित्सा पद्धति नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक समग्र शैली है। यह शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का विज्ञान है। छात्राएं ज्ञान के साथ करुणा, संवेदनशीलता, अनुशासन और नैतिक मूल्यों को भी अपने व्यक्तित्व का अभिन्न अंग बनाएं।
इस दौरान प्राचार्य डाॅ. एपी नायक, डॉ. नरेश भार्गव, प्रो. विजय कौशिक, डॉ. जीके पांडा, डॉ. महेश शर्मा, डॉ. दीपमाला व डॉ. शोभा बेंजवाल मौजूद रहे।