फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रक्तदान के प्रति निकाली जागरूकता रैली

Thu, 19 Feb 2026 08:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो: सोनीपत के गांव टेहा में रक्तदान चेतना रैली के शुभारंभ पर स्वयंसेविकाओं को पोस्टर देते अंक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गन्नौर। गांव टेहा में सीसीएएस जैन कन्या महाविद्यालय की ओर से एनएसएस शिविर का आयोजन किया जा रहा है। चौथे दिन वीरवार को स्वयंसेविकाओं ने रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से चेतना रैली निकाली।
रैली को सामाजिक कार्यकर्ता अंकित मल्होत्रा, प्राचार्य डाॅ. मनोज कुमार और एनएसएस अधिकारी रजनी देवी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अंकित मल्होत्रा ने कहा कि सेवा और समर्पण की भावना को जीवन का मूल मंत्र बनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राओं ने रक्तदान महादान और एक बूंद रक्त अनेक जीवन सुरक्षित जैसे नारों के माध्यम से ग्रामीणों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। 22 फरवरी को गांव टेहा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। सेवा कार्य गोष्ठी में मुख्य वक्ता डा. अर्चना आर्य ने सामाजिक सरोकारों से जुड़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें