फोटो: 13: सोनीपत में आयोजित कार्यक्रम के दौरान चिकित्सकों के साथ इनर व्हील क्लब की पदाधिकारी व
सोनीपत। इनर व्हील क्लब स्वर्ण की ओर से इनर व्हील क्लब रोटरी मिड टाउन के तत्वावधान में महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य महिलाओं को गंभीर रोगों के खिलाफ जागरूक करना और समय पर जांच व उपचार का महत्व रेखांकित करना रहा।
कार्यक्रम में चिकित्सक उषा बंसल, साक्षी बंसल और पूजा ने गर्भाशय ग्रीवा कैंसर, रजोनोवृत्ति और आनुवंशिक रोगों से जुड़ी समस्याओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि नियमित जांच, संतुलित आहार, स्वस्थ दिनचर्या और समय पर चिकित्सकीय परामर्श से कई गंभीर बीमारियों से बचाव संभव है।
चिकित्सक ने महिलाओं से अपील की कि वह किसी भी लक्षण को नजरअंदाज न करें। महिला सशक्तीकरण की दिशा में पहल करते हुए कार्यक्रम में यह घोषणा की कि 9 से 14 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को परामर्श के बाद गर्भाशय ग्रीवा कैंसर का टीकाकरण आधी दर पर उपलब्ध कराया जाएगा।
इस पहल का उद्देश्य कम उम्र में ही बालिकाओं को इस गंभीर बीमारी से सुरक्षित करना है। कार्यक्रम में रोटरी मिड टाउन के पूर्व अध्यक्ष जेबी बंसल, इनर व्हील क्लब की प्रधान अनीता मदान मौजूद रहीं।