फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ट्रेनों पर पत्थरबाजी की घटना को रोकने के लिए चलाया जागरूकता अभियान

Sat, 30 Aug 2025 02:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 02- सोनीपत के गन्नौर ​स्थित आईटीआई में युवाओं को ट्रेनों पर होने वाली पत्थरबाजी की घटनाओं - फोटो : samvad
विज्ञापन
सोनीपत। रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) ने दिल्ली-अंबाला रूट पर सोनीपत क्षेत्र में ट्रेनों पर होने वाली पत्थरबाजी, रेल लाइन पर अलार्म चेन पुलिंग (एसीपी) जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए ऑपरेशन दोस्ती के तहत जागरूकता अभियान चलाया। आरपीएफ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संगम के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।
विज्ञापन


उप निरीक्षक शहाबुद्दीन, सहायक उप निरीक्षक रिछपाल सिंह के नेतृत्व में टीम ने रेल लाइन के साथ लगती कॉलोनियों, गन्नौर स्थित आईटीआई, भोड़वाल माजरी में लोगों को जागरूक किया। युवाओं से ट्रेन पर पत्थरबाजी कानूनी अपराध बताया। रिछपाल ने कहा कि कई बार बच्चे खेल-खेल में ट्रेनों पर पत्थरबाजी कर देते हैं। अगर सभी लोग सहयोग करें तो इस पर रोक लग सकती है। वर्ष 2024 में सोनीपत क्षेत्र में ट्रेनों पर पत्थरबाजी के 16 मुकद्दमे दर्ज किए गए हैं। इस साल 11 जुलाई अमृतसर शताब्दी एक्सप्रेस पर राठधना-सोनीपत स्टेशन के बीच पत्थरबाजी हुई थी। इससे पहले 13 जून को चंडीगढ़ से दिल्ली के रास्ते अजमेर जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें