फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हरियाणा प्रतिभा खोज के तहत जागरूकता शिविर आयोजित

Fri, 05 Jan 2024 11:03 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के बढमलिक स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मुख्य अतिथि व स्टाफ सद
विज्ञापन
सोनीपत। बढ़मलिक स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खंडस्तरीय सुपर 100 व मिशन बुनियाद के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी योगेश चंद्र व खंड संसाधन समन्वयक प्रदीप मलिक रहे।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य नरेंद्र खापरा ने बताया कि सुपर 100 व मिशन बुनियाद के तहत सरकारी विद्यालयों में टेस्ट के माध्यम से हरियाणा के 100 विद्यार्थी चुने जाते हैं, उन्हें विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ मुफ्त पढ़ाई प्रदान की जाती है। वर्तमान में बीसवांमील में इन विद्यार्थियों को पढ़ाया जा रहा है। अब 2024-26 के नए बैच की शुरुआत की जा रही है। इसके लिए किसी भी सरकारी विद्यालय के विद्यार्थी 31 जनवरी तक अपने विद्यालय से ऑनलाइन आवेदन करवा सकते हैं। सुमन देवी ने कार्यक्रम संयोजक की भूमिका निभाई व अंजू रानी ने मंच संचालन किया। इस मौके पर आचार्य प्रवीण, गुलाब सिंह, संदीप, अरुण शर्मा, राजेश, प्रवीन, मनीषा, ज्योति, सुमन लता व अन्य स्टाफ सदस्यों ने नए पंजीकरण व अतिथि सम्मान स्कीम की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें