फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हरियाणा सामुदायिक मध्यस्थता कार्यक्रम पर जागरूकता शिविर आयोजित

Tue, 21 Apr 2026 02:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में मेडिएशन फॉर द नेशन एवं हरियाणा सामुदायिक मध्यस्थता कार्यक्रम के अंतर्गत एक जागरूकता शिविर का आयोजन सोमवार को गांव नसीरपुर बांगर में किया गया। शिविर सदस्य सचिव, हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला के आदेशानुसार व प्रचेता सिंह, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-सह-सचिव के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। पैनल अधिवक्ता चैतन्य व सामुदायिक मध्यस्थ सुनीता ने बताया कि मध्यस्थता एक सरल, सस्ता एवं त्वरित विवाद निवारण का माध्यम है जिससे आपसी सहमति के आधार पर विवादों का समाधान किया जा सकता है और न्यायालयों में लंबित मामलों का बोझ भी कम होता है। पैनल अधिवक्ता चैतन्य तथा सोहैल ने वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों, भरण-पोषण के प्रावधानों व सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। 21 अप्रैल को सांदल कलां, 22 को पलड़ी खुर्द, 23 को नहरी पाना सिखान, 24 को गांव रोलद लतीफपुर, 27 को गांव नाथुपुर, 28 को गांव राजपुर, 29 को गांव सलीमपुर ट्राली व 30 को गांव नांगल कलां में जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें