फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: नाबालिग बहनों के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 21 Apr 2026 02:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :: सोनीपत की कुंडली थाना पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। स्रोत पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
सोनीपत। कुंडली थाना पुलिस ने दो नाबालिग बहनों का अपहरण करने के मामले में कार्रवाई करते हुए बागपत के आरोपी जोगिंदर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पंजाब के लुधियाना से दोनों लड़कियों को बरामद कर परिवार को सौंप दिया है। मामले में पॉक्सो अधिनियम भी जोड़ा गया है।
विज्ञापन


20 जनवरी को यूपी फर्रुखाबाद के रहने वाले व्यक्ति ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि उनकी 13 वर्षीय व उससे छोटी बेटी 16 जनवरी को अचानक लापता हो गई। इस पर पुलिस ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। मामले की जांच के दौरान उप निरीक्षक नवीन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों लड़कियों को लुधियाना से बरामद कर लिया।
इसके बाद महिला उप निरीक्षक पूजा ने कार्रवाई करते हुए लड़कियों के बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज कराए और उन्हें महिला विशेषज्ञ व विधिक सहायता के माध्यम से काउंसलिंग भी उपलब्ध कराई गई। जांच के दौरान पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बागपत निवासी जोगिंदर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें