फोटो : साेनीपत के आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, काठमंडी में विद्याथियाें को जागरूक करते अधि
सोनीपत। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने शनिवार को आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, काठमंडी में पॉक्सो अधिनियम पर जागरूकता शिविर लगाया। इसमें 200 विद्यार्थियों ने बाल सुरक्षा व कार्यस्थल पर महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न कानूनों की जानकारी ली। पैनल अधिवक्ता अश्वनी कुमार ने पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों, बच्चों के कानूनी अधिकारों और यौन अपराधों से सुरक्षा पर बताया। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुचित घटना की जानकारी तुरंत माता-पिता या अधिकारियों को देने को कहा। रीना दहिया ने अच्छा-बुरा स्पर्श, व्यक्तिगत व साइबर सुरक्षा की जानकारी दी। उन्होंने लैंगिक समानता और कार्यस्थल पर सम्मानजनक व्यवहार के बारे में भी बताया। रीना दहिया ने कहा कि शिक्षण संस्थानों की जिम्मेदारी है कि वे सुरक्षित वातावरण दें। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। संवाद