फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पॉक्सो अधिनियम पर जागरूकता शिविर, 200 विद्यार्थी हुए जागरूक

Sat, 18 Jul 2026 07:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : साेनीपत के आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, काठमंडी में विद्या​थियाें को जागरूक करते ​अ​धि
विज्ञापन
सोनीपत। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने शनिवार को आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, काठमंडी में पॉक्सो अधिनियम पर जागरूकता शिविर लगाया। इसमें 200 विद्यार्थियों ने बाल सुरक्षा व कार्यस्थल पर महिलाओं के लैंगिक उत्पीड़न कानूनों की जानकारी ली। पैनल अधिवक्ता अश्वनी कुमार ने पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों, बच्चों के कानूनी अधिकारों और यौन अपराधों से सुरक्षा पर बताया। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुचित घटना की जानकारी तुरंत माता-पिता या अधिकारियों को देने को कहा। रीना दहिया ने अच्छा-बुरा स्पर्श, व्यक्तिगत व साइबर सुरक्षा की जानकारी दी। उन्होंने लैंगिक समानता और कार्यस्थल पर सम्मानजनक व्यवहार के बारे में भी बताया। रीना दहिया ने कहा कि शिक्षण संस्थानों की जिम्मेदारी है कि वे सुरक्षित वातावरण दें। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें