फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: राज्यस्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में अविराज ने 10वां स्थान पाया

Mon, 20 May 2024 09:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। 28वीं राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में अविराज गुलाटी ने 10वां स्थान प्राप्त किया है। यह प्रतियोगिता 17 से 18 मई को दा हरियाणा चेस एसोसिएशन की तरफ से पंचकूला के सेक्टर-28 स्थित एक निजी विद्यालय में आयोजित की गई थी।
विज्ञापन


गेटवे स्कूल के शारीरिक शिक्षक अमित लांबा ने बताया कि प्रतियोगिता में अंडर-9 व अंडर-17 आयुवर्ग में लड़के और लड़कियों की स्पर्धाएं आयोजित की गई। इसमें अंडर-9 आयुवर्ग में लड़कों की स्पर्धा में स्कूल के शतरंज खिलाड़ी अविराज गुलाटी ने सात में से पांच अंक प्राप्त किए। अविराज ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 10वां स्थान प्राप्त कर राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाई।
विज्ञापन


इस अवसर पर विद्यालय निदेशक राहुल मंगला, प्रधानाचार्य प्रेम कुमार ओझा व उप प्रधानाचार्य रिम्पी वर्मा ने अविराज गुलाटी को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें