फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat:: महज 20 रुपये के किराए के लिए ऑटो चालक पर चाकू से हमला, लहूलुहान हालत में अस्पताल भर्ती

Wed, 29 Apr 2026 03:27 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

अनिल ने जब सवारियों से महज 20 रुपये किराए की मांग की, तो दो युवक तैश में आ गए। विवाद इतना बढ़ा कि युवकों ने किराए के पैसे देने के बजाय अनिल पर चाकू और बेल्ट से हमला कर दिया। हमले के दौरान अनिल के शरीर पर कई जगह घाव आए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के कुंडली थाना क्षेत्र में मामूली विवाद के चलते हिंसा की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां सिर्फ 20 रुपये के ऑटो किराए को लेकर दो युवकों ने एक ऑटो चालक पर चाकू और बेल्ट से जानलेवा हमला कर दिया। घायल चालक को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार, गांव कवाली का निवासी अनिल ऑटो चलाकर अपना गुजारा करता है। सोमवार को अनिल कुंडली बॉर्डर से सवारियां लेकर सोनीपत की तरफ निकला था। जब उसका ऑटो नाथूपुर गांव के पास पहुँचा, तो वहां सवारियों को उतारते समय उसने अपना किराया माँगा।

किराए की जगह मिले चाकू के वार
अनिल ने जब सवारियों से महज 20 रुपये किराए की मांग की, तो दो युवक तैश में आ गए। विवाद इतना बढ़ा कि युवकों ने किराए के पैसे देने के बजाय अनिल पर चाकू और बेल्ट से हमला कर दिया। हमले के दौरान अनिल के शरीर पर कई जगह घाव आए हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


पुलिस जांच जारी
लहूलुहान हालत में घायल अनिल खुद इलाज के लिए सोनीपत के नागरिक अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया। घटना की सूचना तुरंत कुंडली थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले की शिकायत के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें