फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्ते को बचाने में ऑटो पलटा, महिला की मौत और पति चोटिल

विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल हाईवे-44 पर बहालगढ़ के पास स्थित सनस्टार राइस मिल के पास अचानक सामने आए कुत्ते को बचाने के प्रयास में ऑटो सड़क पर पलट गया। हादसे में ऑटो सवार महिला की मौत हो गई और उसका पति चोटिल हो गया। महिला बहालगढ़ अपने मायके में बहन के बेटे की शादी के लिए भात न्योतने पहुंची थी।
विज्ञापन

झज्जर के गांव देवरखाना के रहने वाले संतराम ने बताया कि वह ऑटो चलाता है। वह ऑटो से अपनी पत्नी संगीता के साथ बहालगढ़ आया था। बहालगढ़ में उसकी ससुराल है। उसकी साली कैथल निवासी शीला के बेटे की शादी है। उसकी साली बहालगढ़ में भात न्योतने पहुंची थी। जिसके साथ ही भात न्योतने की रस्म में शामिल होने के लिए उसकी पत्नी भी मायके आई थी। वह ऑटो में अपनी पत्नी को लेकर पहुंचा था। भात न्योतने की रस्म के बाद वह अपनी पत्नी संगीता के साथ गांव जा रहा था। जब वह सनस्टार कंपनी के सामने पहुंचे तो अचानक उनकी ऑटो के सामने कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने के प्रयास में उनका ऑटो पलट गया। जिससे उसकी पत्नी संगीता नीचे दब गई। उसने राहगीरों की मदद से पत्नी को बाहर निकाला और अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसकी पत्नी को मृत घोषित कर दिया। बहालगढ़ चौकी इंचार्ज रणबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने संतराम के बयान पर 174 की कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें