फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: कार की टक्कर से ऑटो सवार राजमिस्त्री की मौत, दो भाइयों समेत 11 घायल

Mon, 11 Nov 2024 03:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :21: सोनीपत के गांव बड़वासनी के पास हादसे में राजमिस्त्री की मौत के बाद पोस्टमार्टम करवाने
विज्ञापन
सोनीपत। गांव बड़वासनी के समीप विपरीत दिशा से आई कार की टक्कर से ऑटो सवार राजमिस्त्री की मौत हो गई और उनके दो भाइयों समेत 11 अन्य घायल हो गए। सभी आदर्श नगर से गांव भठगांव मजदूरी के लिए जा रहे थे। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मूलरूप से बिहार के जिला अररिया के गांव डिमिया निवासी अमलेश (36) राजमिस्त्री का काम करता था। वह अपने भाई विक्रम व सुरेश के साथ मुरथल रोड पर आदर्श नगर में किराए पर रहता था। उनके साथ उनके गांव के ही रितेश व उनके भाई संजय, सुभाष व उनका भतीजा रतन और गांव का राजेश, रणजीत, मिथुन, रितेश कुमार व रोशन भी रहते थे। वह राजमिस्त्री और मजदूरी का काम करते थे। सभी रविवार को सुबह ऑटो में सवार होकर मजदूरी के लिए गांव भठगांव जा रहे थे। जब वह गांव बड़वासनी स्थित गुरु सदन के निकट पहुंचे तो सामने से विपरीत दिशा में आई कार ने उनके ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ऑटो पलट गया। घायलों को बड़वासनी स्थित निजी अस्पताल में ले जाया गया। वहां अमलेश को गंभीर हालत के चलते कार चालक ने सोनीपत के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद सदर थाना से एसआई राजेश कुमार ने टीम सहित पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मामले में अमलेश के भाई विक्रम के बयान पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।



दो मासूमों के सिर से उठा पिता का साया

नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचे परिजनों ने बताया कि अमलेश के पास दो बच्चे हैं। इसमें खुशी व भव्य शामिल हैं। हादसे में दो बच्चों के सिर से पिता का साया सदा के लिए उठ गया है।
विज्ञापन





कार की टक्कर से ऑटो सवार राजमिस्त्री की मौत हो गई। मामले में मृतक के भाई के बयान पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


- इंस्पेक्टर उमेश कुमार, थाना प्रभारी सदर सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें