फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो चालक ने मारी बाइक को टक्कर, दिल्ली के फूल व्यापारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जीटी रोड पर देवीलाल पार्क के पास बाइक सवार दिल्ली के फूल व्यापारी की मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यूपी के जिला बुलंदशहर के गांव बालखा निवासी ललित कुमार ने पुलिस को बताया कि उसका छोटा भाई योगेश कुमार फूलों का व्यापार करता था। वह दिल्ली के लक्ष्मी नगर क्षेत्र में मकान बनाकर परिवार के साथ रहता था। वह फूलों की सप्लाई दिल्ली के साथ ही मुरथल क्षेत्र में भी करता था। वह मंगलवार को मुरथल आया था। रात को लौट रहा था। मुरथल से बहालगढ़ की देवीलाल पार्क के सामने यातायात धीमा था। इसी दौरान पीछे से आए एक ऑटो ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में योगेश की बाइक डिवाइडर से टकरा गई और वह उछलकर सिर के बल सड़क पर गिर गया। सिर में गंभीर चोट लगने से वह घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें