सोनीपत। हंस वाहिनी महिला मंडल व श्री सिद्ध हनुमान मंदिर समिति, जीवन नगर के संयुक्त तत्वावधान में मंदिर परिसर में चल रहे द्वितीय गणेश महोत्सव का आठवां दिन रहा। मुख्यातिथि के रूप में नवनियुक्त एचपीएस अधिकारी मुद्रा रहेजा ने परिवार सहित गणेश जी की पूजा-अर्चना कर महोत्सव की शुरुआत की। मुद्रा रहेजा ने युवा पीढ़ी को दृढ़ संकल्प के साथ अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया। रसिक जुगल हंस ने मधुर भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंडल की प्रधान मीनाक्षी सिंह, हनुमान मंदिर के प्रधान गुलशन, मीनू टंडन, वीनू चुघ, सीमा साहू, कुसुम, नीलम यादव, सरिता मिश्रा, नेहा शर्मा, वेद सिंह टंडन व डॉ. पूरन मौजूद रहे।
महाआरती कर भगवान गणेश को लगाया भोग
युवा शक्ति सेवा समिति, रोहतक रोड की ओर से मिशन रोड पर तृतीय गणपति महोत्सव की शुरुआत श्रद्धालुओं ने विघ्नहर्ता की पूजा-अर्चना से की। अमित अघौरी आर्ट ग्रुप के कलाकारों ने विभिन्न झांकियां प्रस्तुत की, जो आकर्षण का केंद्र रहीं। अश्वनी गोयल, राजकुमार, पंकज, प्रेमराज, मनोज, विजय, रामनारायण, अनिल, अनुराग, महेंद्र, नरेंद्र, अमित, मुकेश जैन, सोनू, सुरेश, राकेश, विकास व ऋषिराज मौजूद रहे।
गणपति महोत्सव पर कराया संकीर्तन
श्री गणपति शरणम् धर्मार्थ सोसायटी की ओर से सर्राफा एवं गंज बाजार में गणपति महोत्सव की शुरुआत गौरी नंदन गणेश की पूजा-अर्चना से की गई। देर शाम खाटू श्याम संकीर्तन का आयोजन किया गया। कलाकार पुनीत राठी, शिवानी सैनी, सोनू सांवरिया व पुलकित म्यूजिशियन ग्रुप ने भजनों से गणपति बप्पा व बाबा श्याम का गुणगान किया। प्रधान रवि पाटिल, महासचिव कैलाश, मनोहर गलवे उप प्रधान, रमेश सुतार व अमोल शिंदे मौजूद रहे।
माता की चौकी लगाकर किया गुणगान
गणपति ग्रुप की ओर से फैज बाजार में 7वें गणपति आगमन समारोह में देर शाम माता की चौकी लगाई गई। नितिन मुकेश एंड पार्टी ने भजनों से गणपति बप्पा व माता रानी का गुणगान कर माहौल को भक्तिमय बनाया। तत्पश्चात भगवान श्रीगणेश की आरती कर प्रसाद वितरित किया। आयोजक विपिन नंदा, चिंटू कक्क्ड़, बंटी कालरा, शुभम गुप्ता, श्याम सुंदर, सोनू कक्कड़, नितिन चावला, मनीष शर्मा, अमित, निखिल नंदा, सोनू कालरा व दीपक चौहान मौजूद रहे।