गोहाना। विधानसभा चुनाव को लेकर एसडीएम अंजलि श्रोत्रिय ने शनिवार को पुलिस की तरफ से लगाए गए नाकों का निरीक्षण किया। उन्होंने रजिस्टर की जांच की। उन्होंने नाके पर तैनात अधिकारियों को संदेह होने पर वाहन की जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता का पालन करने के लिए जगह-जगह पुलिस नाके लगाए गए हैं। चुनाव को लेकर मादक पदार्थ और निर्धारित सीमा से ज्यादा नकदी साथ लेकर चलना प्रतिबंधित है। गाड़ी में इस प्रकार की सामग्री होने पर उसे जब्त कर लिया जाएगा।
इससे पहले एसडीएम अंजलि श्रोत्रिय ने कार्यालय में ईवीएम ट्रेनर और संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को अपना कार्य पूर्ण निष्ठा के साथ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चुनाव संपन्न करवाना जिम्मेदारी का कार्य है। सभी अधिकारी और कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी को समझें और निर्धारित की गई ड्यूटी के अनुसार कार्य करें। इस अवसर पर कमल आहूजा, प्राचार्य सुशील बंसल, नायब तहसीलदार अशोक कुमार, राजकुमार, सुभाष चंद्र और प्रवीण मोर उपस्थित रहे।