खरखौदा। औद्योगिक मॉडल टाउनशिप (आईएमटी) में निर्माणाधीन मारुति प्लांट के खिलाफ प्रदर्शन की कोशिश रविवार को नाकाम रही। मारुति से निकाले गए कर्मचारियों की ओर से परशुराम पार्क में किए जाने वाले प्रदर्शन की भनक लगते ही पुलिस सतर्क हो गई और मौके पर पहुंचकर उनको तितर-बितर कर दिया। गुरुग्राम जिला के मानेसर स्थित मारुति प्लांट से निकाले गए कुछ पूर्व कर्मचारी खुशीराम और दीपक के नेतृत्व में विरोध जताने पहुंचे थे। संवाद