फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: खिड़की से ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर सेवानिवृत्त लिपिक को जिंदा जलाने का प्रयास

Tue, 14 Oct 2025 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : 29: कमरे में आग लगने से नष्ट हुआ सामान। पाठक
विज्ञापन
गन्नौर। गांधी नगर में रविवार की रात व्यक्ति को उसके ही कमरे में जिंदा जलाने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार राजेंद्र सिंह (64) अपने कमरे में सो रहे थे। किसी ने बाहर से कमरे की कुंडी लगाकर खिड़की की जाली उखाड़ दी। इसके बाद व्यक्ति ने कमरे में ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगा दी और भाग गया।
विज्ञापन

आग लगने के बाद झुलसे राजेंद्र सिंह की चीखें सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दरवाजे की कुंडी खोल कर उन्हें बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
आग लगने से राजेंद्र सिंह का चेहरा और हाथ बुरी तरह झुलस गए हैं। घटना की सूचना पर थाना गन्नौर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन


बेटे के पास हिमाचल प्रदेश गई हैं पत्नी

राजेंद्र सिंह नहरी विभाग से लिपिक के पद से सेवानिवृत्त हैं। वह गांधी नगर में अपनी 85 वर्षीय मां के साथ घर में रहते हैं। उनके बेटे नवीन पहल हिमाचल प्रदेश में सरकारी अस्पताल में चिकित्सक हैं। उनकी पत्नी सुदेश भी अपने बेटे से मिलने हिमाचल प्रदेश गई हैं। हादसे के समय राजेंद्र की मां अलग कमरे में सो रही थीं।
बेटे को पहले भी मिल चुका है धमकी भरा पत्र

नवीन पहल ने बताया कि उन्हें एक साल पहले भी अपने पिता के संबंध में एक धमकी भरा पत्र मिला था। पत्र लिखने वाला अज्ञात था। उस व्यक्ति ने पत्र में कहा कि वह अपने पिता को अपने साथ ले जाए अन्यथा वह उन्हें खो देगा। इस संबंध में उन्होंने सोलन पुलिस को शिकायत भी दी थी मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
पुलिस ने जांच शुरू की

गन्नौर थाना प्रभारी धीरज कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। पुलिस ने मौके का निरीक्षण भी किया। घायल राजेंद्र सिंह अस्पताल में उपचाराधीन हैं। उनका बयान लिया गया है जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

फोटो : 29: कमरे में आग लगने से नष्ट हुआ सामान। पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें