खरखौदा । दहिया बारहा खाप के प्रधान अत्तर सिंह दहिया ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनका कहना है कि वह लंबे समय से इस पद कार्य कर रहे हैं। अब अन्य को इसके लिए मौका दिया जाए।
गांव खांडा निवासी अत्तर सिंह दहिया को 18 जून 2018 को बारहा खाप के तहत आने वाले सभी गांवों की तरफ से सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया था। इन्होंने अपने कार्यकाल में समाजहित, सामाजिक एकता और किसान कल्याण को लेकर कार्य किए।
अत्तर सिंह के पद से इस्तीफे देने पर रखे गए समारोह में भटगांव गोशाला की पूरी कमेटी को सम्मानित किया गया। अब खाप की तरफ से आगामी समय में पंचायत कर नए प्रधान का चुनाव किया जाएगा। संवाद