फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैदपुर में झगड़ा कर रहे लोगों को रोका तो दरांती से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव सैदपुर में आपस में झगड़े कर रहे एक परिवार के लोगों को रोकना पड़ोसी को महंगा पड़ गया। आरोपियों ने मिलकर पड़ोसी पर ही हमला कर दिया। उस पर दरांती से हमला किया गया। ग्रामीण उमेद सिंह ने बताया कि वह मंगलवार रात वह अपने प्लॉट में था। इसी दौरान पड़ोस के परिवार के चार लोग आपस में गाली-गलौच कर रहे थे। उन्होंने बाहर जाकर उन्हें झगडऩे से मना किया तो चारों ने मिलकर उस पर ही हमला कर दिया। उस पर दरांती से वार कर उसे घायल कर दिया। जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया। घायल को परिजनों ने रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें