फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूबवेल चलाने गए दो भाइयों पर कस्सी व अन्य हथियारों से हमला, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव लाठ के खेतों में ट्यूबवेल चलाने गए दो भाइयों पर उनके पड़ोसियों ने कस्सी व अन्य हथियारों से हमला कर दिया। जिसमें एक भाई की हालत गंभीर बनी हुई। गांव लाठ निवासी कृष्ण ने बताया कि वह अपने भाई के साथ खेत में गया था। जब वह ट्रैक्टर से ट्यूबवेल चलाने लगे तो उनके पड़ोसी सुरेश व उसके भाई रमेशचंद्र तथा उनके बेटों परमजीत व रवि ने उन्हें ट्रैक्टर चलाने से रोका। उनके विरोध करने पर वह गाली-गलौच करने लगे। उन्होंने गाली देने से रोका तो उन्होंने उसके भाई पर सरिया व कस्सी से हमला कर दिया। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। वह उसे बचाने लगा तो उन्होंने उस पर हमला कर दिया। बाद में एक ग्रामीण ने उन्हें छुड़वाया। परिजनों ने घायलों को खानपुर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से बलराम को गंभीर हालत के चलते पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। कृष्ण को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। पुलिस ने कृष्ण के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें