फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: विवाद में कुल्हाड़ी व डंडाें से हमला

Tue, 18 Jun 2024 10:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। सैदपुर में पंचायत जमीन पर कचरा डालने के विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर कुल्हाड़ी व डंडों से हमला करने का आरोप लगाया है। हमले में मां-बेटा घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल वीरेंद्र ने मामले की शिकायत सैदपुर चौकी पुलिस को दी है, जबकि दूसरे पक्ष ने भी मामले में पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस ने वीरेंद्र की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव सैदपुर निवासी वीरेंद्र का कहना है कि उनके घर के सामने पंचायती जमीन है। पंचायत के कहने के बाद उनकी ओर से जमीन पर कोई भी सामान नहीं रखा जा रहा था। सोमवार को गांव की ही एक महिला ने उनके घर के सामने आकर अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया और जमीन पर कचरा डालने का आरोप लगाया। वीरेंद्र का कहना है कि इस जमीन पर आरोपी पहले गोबर डालते थे। महिला ने मौके से लकड़ियां उठाकर उनके घर की तरफ फेंक दीं। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इसी दौरान आरोपी पक्ष के लोग मौके पर कुल्हाडी व डंडे लेकर पहुंच गए और उन पर हमला कर दिया। हमले में वीरेंद्र, उनकी मां मूर्ति व पिता सुरेश घायल हो गए। वीरेंद्र को दस जगह चोट लगी है, जबकि उनकी मां के सिर पर चोट लगी है, वहीं उनके पिता को भी हल्की चोटें आई हैं। वीरेंद्र का आरोप है कि आरोपी पक्ष ने उन्हें जान से मार देने की धमकी भी दी है। जिसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से भी मुकदमा दर्ज करवाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें