फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशनपुरा में युवाओं और बुजुर्ग पर लाठियों से हमला

विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए मारपीट करते हमलावर। - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
गन्नौर। बीएसटी रोड स्थित किशनपुरा में लाठियों और डंडों से लैस होकर आए कुछ युवाओं ने दो युवकों और एक बुजुर्ग पर हमला कर दिया। मारपीट की वारदात गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हमले में घायल एक युवक ने मामले की शिकायत थाना गन्नौर पुलिस में दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

किशनपुरा कॉलोनी के रहने वाले युवकों का बीएसटी के खेल मैदान में दूसरे युवकों के साथ झगड़ा हो गया था। जिसके चलते बीएसटी कॉलोनी के रहने वाले आधा दर्जन युवक लाठी-डंडों के साथ किशनपुरा कॉलोनी में घुस आए और वहां मौजूद दो युवकों के साथ मारपीट शुरू कर दी। यही नहीं हमलावरों ने वहां के एक बुजुर्ग पर भी हमला किया। मारपीट का बीच बचाव कराने आए कॉलोनी के ऋषभ व मुदित को भी हमलावरों ने बुरी तरह से पीटा। मारपीट की यह वारदात गली में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। जिसके बाद ऋषभ को इलाज के लिए परिजनों ने गन्नौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। प्राथमिक उपचार के बाद ऋषभ ने मामले की शिकायत थाना गन्नौर पुलिस को दी। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें