फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दो बाबाओं की हत्या के आरोपी सैयद पीर के सेवक पर हमला

Fri, 29 Aug 2025 02:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : 17: नागरिक अस्पताल से घायल को रेफर करते हुए। पाठक - फोटो : samvad
विज्ञापन
खरखौदा। दो बाबाओं की हत्या के आरोपी गोपालपुर मार्ग पर स्थित जाली सैयद पीर के सेवक पर रात को हमला हो गया। पांच बदमाशों के पैसे मांगने पर जगफूल उर्फ पिंटू ने देने से मना कर दिया। इस पर बदमाशों ने बुरी तरह पीटने के साथ तेजधार हथियार से वार किए। पिंटू की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

जगफूल उर्फ पिंटू ने बताया कि रात में वह मजार पर ही बने कमरे में सो रहे थे। करीब एक बजे पांच युवक आए और उनसे पैसे मांगने लगे। उन्होंने देने से मना किया तो उन पर हमला कर दिया। बदमाशों ने उन पर धारदार हथियार से वार कर बुरी तरह से घायल कर दिए। उनके परिवार के लोग सुबह जब मजार पहुंचे तो उन्हें घटना का पता चला।
जगफूल पर है दो बाबाओं की हत्या का आरोप
जगफूल पर इसी पीर पर रहने वाले दो बाबाओं की वर्ष 2019 में हत्या करने का आरोप है। नशे के लिए पैसे मांगने का विरोध करने पर बाबा रामनाथ व उनके सेवक रामाशीष की हत्या कर दी थी। सोटा मारकर जगफूल पर सेवक की हत्या करने का आरोप था। वह जमानत पर बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें