खरखौदा। गांव कंवाली के ग्रामीण बिजेंद्र ने गांव के ही कुछ लोगों पर रंजिशन हमला करने का आरोप लगाया है। खरखौदा थाना पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कंवाली निवासी बिजेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह मजदूर है। पांच दिन पहले गांव के ही बिट्टू के साथ कहासुनी हुई थी। शनिवार सुबह वह पड़ोस में ही स्थित एक दुकान पर कुछ सामान लेने गए था। इसी दौरान वहां पर बिट्टू आया। उसके साथ उसके भाई भी आ गए। उन्होंने लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। लोगों ने बीच-बचाव किया और उसे छुड़वाया।