फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आंधी में उड़े टिन शेड की चपेट में आने से किशोरी की मौत

Sat, 11 May 2024 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के गांव शहजादपुर स्थित भट्‌ठे पर किशोरी की मौत के बाद नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करव
विज्ञापन
सोनीपत। शुक्रवार की रात आई आंधी के दौरान उड़ा टिन शेड किशोरी के गले से टकरा गया। इस हादसे में घायल किशोरी की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मूलरूप से उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के गांव दिलीपुर का परिवार सात माह पहले गांव शहजादपुर में विकास ईंट भट्ठे पर आया था। मिथलेश ने बताया कि शुक्रवार रात को परिवार के सदस्य भट्ठे पर बनी झोपड़ी में सो रहे थे। इसी दौरान आंधी आ गई। झोपड़ी उड़ने के डर से वह बाहर आ गए। परिवार के सभी सदस्य बाहर आए। उनकी बहन संध्या (14) भी झोपड़ी से निकलने लगी। इसी दौरान टिन उड़कर उसकी गर्दन से टकरा गई जिससे संध्या की मौके पर ही मौत हो गई। टिन शेड उसके ऊपर गिर गया। जब वह दिखाई नहीं दी तो उसकी तलाश की गई। इसके बाद किशोरी मिल सकी। घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मिथलेश ने बताया कि वह छह भाई बहन थे। इसमें दो भाई व चार बहनें थी जिसमें बहन संध्या की मौत हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें