फोटो : 12: सोनीपत के बरौदा थाना पुलिस की गिरफ्त में आरोपी संदीप । स्रोत पुलिस प्रवक्ता
गोहाना। हरियाणवी सिंगर पर गोली चलाने के मामले में नामजद आरोपी के सहयोगी गांव बरोदा निवासी संदीप को थाना बरोदा की पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
हरियाणवी गायक गांव बरोदा के अमित उर्फ मीता ने 24 जुलाई को पुलिस को शिकायत दी थी कि वह अपने चचेरे भाइयों के साथ गांव के पास निर्माणाधीन फार्म हाउस पर काम कर रहे थे। मंजीत फार्म हाउस से लगभग एक-डेढ़ एकड़ दूरी पर गाड़ी रुकवाकर पैदल ही उनके पास आया।
मीता ने पुलिस को बताया कि मंजीत ने आते ही विधानसभा चुनाव की रंजिश में उसे गाली देने लगा। उसे समझाया गया लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद मंजीत ने पिस्तौल निकालकर उस पर गोली चला दी मगर वह बच गए। इसके बाद मंजीत वहां से भाग गया।
जांच अधिकारी सहायक उन निरीक्षक विनोद ने मुख्य आरोपी मंजीत के सहयोगी गांव बरोदा निवासी संदीप को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ी चला रहा था। पुलिस मुख्य आरोपी मंजीत के बारे में जानकारी जुटाएगी।