फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही पर कार्रवाई :असिस्टेंट एनवायरमेंट इंजीनियर निलंबित, बिना शोधित पानी ड्रेन में डालने का आरोप

Wed, 14 May 2025 07:02 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत

सार

सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) से बिना शोधित पानी को ड्रेन नंबर-6 में डालने के मामले में हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने सोनीपत में तैनात असिस्टेंट एनवायरमेंट इंजीनियर रविंद्र यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
असिस्टेंट एनवायरमेंट इंजीनियर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राठधना रोड स्थित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) से बिना शोधित पानी को ड्रेन नंबर-6 में डालने के मामले में हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने सोनीपत में तैनात असिस्टेंट एनवायरमेंट इंजीनियर रविंद्र यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह निर्णय प्रदूषण नियंत्रण संबंधी बढ़ती लापरवाहियों और पर्यावरणीय मानकों के उल्लंघन को देखते हुए लिया गया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि एसटीपी में प्रतिदिन 30 मिलियन लीटर प्रतिदिन (एमएलडी) जल शोधन की क्षमता है, लेकिन इसके बावजूद करीब 20 एमएलडी दूषित पानी बिना शोधन के सीधे ड्रेन नंबर-6 में डाला जा रहा था। यह ड्रेन यमुना नदी से जुड़ती है, जिससे जल प्रदूषण फैलने की आशंका बनी हुई है। रविंद्र यादव पर पर्यावरणीय मानकों के पालन में लापरवाही और निगरानी में चूक के आरोप हैं।

इस आधार पर बोर्ड ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए आदेश जारी किए हैं। निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पंचकूला रहेगा, जहां उन्हें अनिवार्य रूप से उपस्थित रहना होगा।  प्रशासनिक आदेशों के अनुसार निलंबन की अवधि में उन्हें हरियाणा सेवा नियमों के तहत निर्धारित निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा। यह भत्ता विभागीय जांच या अनुशासनात्मक कार्रवाई की समाप्ति तक मिलता रहेगा। बोर्ड ने यह आदेश मुख्यालय पंचकूला से जारी करते हुए इसकी प्रतियां सभी प्रमुख शाखाओं एवं अधिकारियों को भेजी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें