फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बारिश से खराब हुई फसल का हो रहा आकलन

Thu, 23 Mar 2023 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
बारिश के बाद खेत में बिछी गेहूं की फसल देखते विधायक मोहनलाल बड़ौली। संवद
विज्ञापन
सोनीपत। विधायक मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि बारिश व ओलावृष्टि के कारण सरसों व गेहूं की फसल खराबे की रिपोर्ट का आकलन किया जा रहा है। संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट तलब करते हुए प्रभावित किसानों को मापदंडों के अनुरूप मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन

विधायक राई विधानसभा क्षेत्र के गांवों में खेतों में फसलों का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे। उन्होंने किसानों से निरीक्षण के दौरान बातचीत भी की। उन्होंने कहा कि प्रभावित किसान प्राकृतिक आपदा जैसे ओलावृष्टि, बेमौसमी बारिश व अन्य कारणों से हुए फसलों के नुकसान की सूचना क्षतिपूर्ति पोर्टल पर दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिला के प्रभावित किसानों की सुविधा के लिए संबंधित पटवारी व कानूनगो को प्रभावित खेत में जाकर उसका भौतिक निरीक्षण करने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि पोर्टल पर किसान 72 घंटे के अंदर क्षतिपूर्ति बारे फसल की स्थिति को अपडेट कराएं।
किसान ऐसे करें नुकसान की सूचना दर्ज विधायक मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि किसान फसल डॉट हरियाणा डॉट जीओवी डॉट इन पर जाकर किसान अनुभाग पर क्लिक करें। इसके लिए पीपीपी आईडी, मेरी फसल-मेरा ब्योरा आईडी या मोबाइल नंबर के माध्यम से लॉग इन कर सकते हैं। किसान अपने मोबाइल, कंप्यूटर या फिर अटल सेवा केंद्र पर जाकर फसल नुकसान की सूचना क्षतिपूर्ति पोर्टल पर फसल की स्थिति को अपडेट कर सकते हैं।
विज्ञापन

फसलों की गिरदावरी कर मुआवजा दे सरकार : राजीव जैन
भाजपा नेता राजीव जैन ने लहराड़ा, रोहट, झरोट, हरसाना एवं बैंयापुर का दौरा कर बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने सरकार से मुआवजा देने व फसलों की गिरदावरी करवाने की मांग की है। इस दौरान दिलबाग, महेन्द्र सिंह, चरण सिंह, रतिराम, राजेंद्र, रणधीर, बंसी, वेद प्रकाश, रोहताश, प्रकाश, सतेंद्र सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
सरकार बारिश से खराब हुई फसल की तुरंत करवाए स्पेशल गिरदावरी : पदम दहिया
बारिश से गेंहू व सरसों की फसल के नुकसान को लेकर पूर्व विधायक पदम दहिया ने अनेक गांवों का दौरा किया। उन्होंने सरकार ने आग्रह किया कि खराब हुई फसल की तुरंत स्पेशल गिरदावरी करवाई जाए और किसानों को प्रति एकड़ 50 हजार रुपये मुआवजा राशि दी जाए।
भाजपा जिला अध्यक्ष ने बारिश से प्रभावित खेतों का किया दौरा
गोहाना। भाजपा जिला अध्यक्ष तीर्थ राणा ने गांव खेड़ी दमकन में बारिश से प्रभावित खेतों का दौरा किया। किसानों ने सरकार से गिरदावरी कराकर उचित मुआवजा देने की मांग की। इस मौके पर किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र आर्य, मंडल अध्यक्ष सुधीर मलिक, सतपाल लठवाल, किसान मोर्चा का मंडल अध्यक्ष बिजेंद्र व अन्य किसान मौजूद रहे।
मानव अधिकार संरक्षण संघ ने की मुआवजे की मांग
मानव अधिकार संरक्षण संघ की टीम ने बारिश से खराब हुई फसलों के लिए सरकार से उचित मुआवजे के मांग की है। संघ की एक टीम ने गांव बैयांपुर का दौरा किया। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयवीर गहलावत, चेयरमैन संजय सिंगला, संजय वर्मा, प्रवीण वर्मा, उत्तम कुमार, जगवीर आंतिल, रामनिवास सिंगला, प्रवीण गोयल मंडी लोग ने किसानों को उनकी आवाज को पुरजोर उठाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें