फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: डिलिवरी की एवज पैसे लेेने वाली आशा कार्यकर्ता बर्खास्त

Thu, 23 Mar 2023 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गर्भवती के इलाज लिए पांच-पांच हजार रुपये लेने के मामले में आशा कार्यकर्ता को बर्खास्त कर दिया है। रुपये लेने के मामले में मिल रही शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए मुख्यालय की टीम ने जांच की थी। इस पर रिपोर्ट बनाकर अधिकारियों को भेजी गई थी। आशा वर्कर के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया है। जांच के दौरान आशा कार्यकर्ता जन्नत के दोषी पाए जाने पर बर्खास्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में प्रसूति विभाग की नर्सों और अन्य कर्मचारियों पर ऑपरेशन की एवज में रुपये लेने की कई शिकायतें विभाग के पास पहुंची थी। गांव मीमारपुर के गामीण ने आशा कार्यकर्ता के खिलाफ इलाज के नाम पर कई महिलाओं से पांच-पांच हजार रुपये लेने की शिकायत की थी। मुख्यालय के अधिकारियों की टीम ने अस्पताल पहुंचकर इन मामलों की जांच की थी। जांच के दौरान टीम ने आशा वर्कर जन्नत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जांच रिपोर्ट के आधार पर आशा कार्यकर्ता जन्नत को नौकरी से बर्खास्त किया गया है।
आशा कार्यकर्ता जन्नत पर लगे आरोपों की जांच मुख्यालय की टीम ने की थी। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आशा कार्यकर्ता को बर्खास्त कर दिया गया है। -डॉ. जयकिशोर, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें