सोनीपत शहर में पैदल मार्च निकालती पुलिस व बीएसएफ की टुकड़ी। संवाद
सोनीपत। विधानसभा चुनाव की रणभेरी बजने के साथ ही सुरक्षा को लेकर पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सुरक्षा के मद्देनजर बीएसएफ की दो टुकड़ी भी शहर में पहुंच गई है। पुलिस व बीएसएफ की टुकडिय़ों ने मंगलवार देर शाम शहर में मार्च निकालकर लोगों को शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
पुलिस ने चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर बीएसएफ के साथ मिलकर मार्च निकाला। एसीपी राहुल देव के नेतृत्व में बीएसएफ की दो टुकड़ी व पुलिस शहर की सड़कों पर उतरी। मार्च के दौरान लोगों को चुनाव के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई। एसीपी राहुल देव ने कहा कि चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न करवाने के लिए जिला पुलिस मुस्तैद है। सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए हर रोज मार्च निकाला जाएगा। किसी का कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं होगी। इस दौरान उनके साथ सिविल लाइन और शहर थाना पुलिस भी रही।