फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव: आईआरएस मुकेश राठौर व अद्यांश डबास खर्च ऑब्जर्वर नियुक्त

Fri, 06 Sep 2024 06:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव के लिए वर्ष 2009 के आईआरएस अधिकारी मुकेश राठौर को गन्नौर, राई व खरखौदा विधानसभा और वर्ष 2015 के आईआरएस अधिकारी अद्यांश डबास को सोनीपत, गोहाना व बरोदा विधानसभा क्षेत्र के लिए खर्च ऑब्जर्वर नियुक्त किया है।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि दोनों खर्च ऑब्जर्वर सोनीपत पहुंच चुके हैं और उनका कैंप कार्यालय दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल में बनाया गया है। यहां आम जन प्रात: 11 से 12 बजे तक विधानसभा चुनाव के संदर्भ में आचार संहिता के मामले में अपनी किसी भी समस्या या शिकायत को लेकर उनसे मिल सकते हैं। उन्होंने बताया कि गन्नौर, राई व खरखौदा विधानसभा क्षेत्र से संबंधित शिकायत को लेकर खर्च ऑब्जर्वर मुकेश राठौर के मोबाइल नंबर 8307720837 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा सोनीपत, गोहाना व बरोदा विधानसभा क्षेत्र से संबंधित शिकायत के संदर्भ में खर्च ऑब्जर्वर अद्यांश डबास के मोबाइल नंबर 9817033847 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें