फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ठेके के सेल्समैन से मांगी शराब, नहीं देने पर पीटा

Thu, 23 Nov 2023 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


राई। गांव जैनपुर में युवकों ने घर में घुसकर शराब ठेका के सेल्समैन की पिटाई कर दी। बचाव में आए उनके पिता, भाई और भाभी को भी घायल कर दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। शिकायत पर मुरथल थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव जैनपुर निवासी संजय ने पुलिस को बताया कि वह गांव में ही शराब ठेके पर सेल्समैन हैं। वह 21 नवंबर को ठेका बंद करने के बाद घर आ गए। इसी दौरान प्रवेश, लीलू और उनके चार-पांच साथी आकर गेट पर पत्थर मारा। आरोपियों ने उसे शराब देने के लिए कहा तो उन्होंने ठेका बंद होने की बात कही। इस पर आरोपी घर के अंदर घुस गए और हाथापाई करने लगे। आरोपियों ने रॉड और पाइप से उन पर हमला कर दिया। बचाव करने आए उनके पिता, भाई और भाभी के साथ भी मारपीट की। आसपास के लोग वहां आए तो वह साढ़े 12 हजार रुपये छीनकर भाग गए। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। परिजनों ने घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से उनके पिता जयकंवार, भाई संदीप और भाभी रीना को रेफर कर दिया। पुलिस ने शिकायत पर मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें