फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: पीएम पुरस्कार के लिए 14 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन मांगें

Sat, 08 Feb 2025 02:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। भारतीय प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) के अतिरिक्त सचिव पुनीत यादव ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए उपायुक्त सहित अन्य अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों से प्रधानमंत्री पुरस्कार योजना को लेकर फीड बैक लिया और उन्हें जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन

अतिरिक्त सचिव पुनीत यादव ने कहा कि पीएम पुरस्कार के लिए सभी जिला 14 फरवरी तक वेब पोर्टल www.pmawards.gov.in पर अपना आवेदन करें। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार 11 योजना के लिए दिया जा रहा है और एक जिला केवल एक योजना के लिए अपना आवेदन कर सकता है। इन योजनाओं को लेकर जो डाटा दिया गया है उसको आवेदन के साथ अपलोड किया जा रहे डाटा के साथ लिखें कि यह किस तिथि तक का डाटा है। उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री पुरस्कार योजना के तहत केंद्र सरकार की तरफ से प्रतिवर्ष से अवार्ड दिए जाते हैं। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें