फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन कुश्ती चैंपियनशिप : अंडर-17 में उपविजेता बना भारतीय दल

Thu, 15 Jun 2023 01:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
एशियन चैंपियनशिप की रनर अप भारतीय टीम।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोनीपत। किर्गिस्तान के बिश्केक में आयोजित हो रही एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में अंडर-17 आयु वर्ग में भाग ले रहे सभी 10 पहलवानों ने पदक जीतकर देश को उपविजेता का खिताब दिलाया है। इससे पहले बेटियों ने ओवरऑल चैंपियनशिप जीती थी।

बिश्केक में 18 जून तक आयोजित हो रही प्रतियोगिता में भारतीय पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन जारी रखा। पहलवानों ने एक स्वर्ण, चार रजत व पांच कांस्य पदक जीतकर उप विजेता का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में अंकुश (55) ने स्वर्ण, धनराज (45), रूपेश (48), रोहित (51) व सौरभ (80) ने रजत पदक जीते। वहीं तुषार (60), सौरभ (65), नरेंद्र (71), विनय (92) और जसपूरण सिंह (110 किलो) ने कांस्य पदक जीते। टीम ने प्रशिक्षक प्रदीप और प्रवीन दहिया ने मार्गदर्शन में बेहतर प्रदर्शन दूसरा स्थान पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें