फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपी से एएसआई ने सात कोरे कागज पर कराए हस्ताक्षर, कोर्ट में खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोपी से रिमांड के दौरान एएसआई द्वारा कोरे कागजात पर हस्ताक्षर करवाने का मामला सामने आया है। जब आरोपी को रिमांड के बाद कोर्ट में पेश करने ले जाया गया तो उसने कोर्ट में इस बारे में जानकारी दी, जिसके बाद जांच में खुलासा हो गया। इस पर न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम श्रेणी) ने एसपी को आदेश की प्रति भेजकर कार्रवाई को लिखा है।
विज्ञापन

अधिवक्ता आशीष वत्स ने बताया उनके मुवक्किल सुरेंद्र पर सेक्टर-27 थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज है। उसके मुवक्किल ने दुष्कर्म के मामले में 13 जुलाई को कोर्ट में सरेंडर किया था। जहां उसे जांच अधिकारी मंजू ने एक दिन के रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान जांच अधिकारी ने उसके मुवक्किल से सात कोरे कागजात पर हस्ताक्षर करवा लिए। जिस पर उसके मुवक्किल ने रिमांड के बाद उसे इसकी जानकारी दी। जब उसके मुवक्किल को कोर्ट में पेश किया जा रहा था तो उन्होंने कोरे कागजात पर हस्ताक्षर करवाने की बात कोर्ट में कही और कागजात के गलत प्रयोग की आशंका जाहिर की। इस पर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी किम्मी सिंगला ने जांच अधिकारी से कोरे कागजात पर हस्ताक्षर करवाने की बात कही तो उन्होंने इनकार कर दिया। इस पर उन्होंने पुलिस फाइल की जांच करने को कहा। पुलिस फाइल की जांच करने पर उसके अंदर सात कोरे कागजात पर सुरेंद्र के हस्ताक्षर किए हुए मिले। इस पर न्यायिक मजिस्ट्रेट ने जब उनसे हस्ताक्षर करवाने के बारे में पूछा तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी। न्यायिक मजिस्ट्रेट ने इस आदेश की प्रति एसपी को भेजकर इस पर आवश्यक कार्रवाई को लिखा है। उनका कहना है कि इसकी भी जांच कराई जाए कि अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी भी अपनी शक्तियों को दुरुपयोग तो नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें