फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: ऑन ड्यूटी ASI की मौत, पुलिसकर्मी के सीने में उठा दर्द, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Wed, 02 Jul 2025 07:41 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत

सार

पुलिस लाइन में एएसआई की तबीयत बिगड़ने से उनकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और शव को नागरिक अस्पताल में रखवाया।
विज्ञापन
शह - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोहाना रोड स्थित पुलिस लाइन में एएसआई की तबीयत बिगड़ने से उनकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और शव को नागरिक अस्पताल में रखवाया। बुधवार को शव रेफर कर महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। 
विज्ञापन


झज्जर का रहने वाला था पुलिस कर्मी 

झज्जर निवासी सुनील कुमार उम्र 48 साल लंबे समय से पुलिस लाइन में तैनात था। पुलिस जवान 15 दिन से छुट्टी पर चल रहा था, एक महीना पहले शिकायत के बाद एसआई से डिमोट होकर एएसआई बना था। परिजनों के मुताबिक मंगलवार रात को पुलिस जवान को अचानक सीने में दर्द उठा। इसके बाद परिजन उन्हें शहर के निजी अस्पताल में लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची शहर थाना पुलिस ने शव कब्जे में लिया और मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Haryana Crime: पहले साथ में पी शराब, फिर ईंट से सिर पर मारकर कर दी हत्या, पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें