फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत मामला: ASI और कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार, किसान को मकान गिराने की दे रहे थे धमकी, ₹40 हजार ली थी रिश्वत

Tue, 27 May 2025 10:00 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत

सार

एसीबी ने रिश्वत लेते हुए एक ASI और कंप्यूटर ऑपरेटर को गिरफ्तार किया है। दोनों डरा धमकाकर किसान से रिश्वत ले रहे थे। 
विज्ञापन
रिश्वत लेते दो आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा पुलिस के प्रवर्तन निदेशालय (इनफोर्समेंट ब्यूरो) के सहायक उप-निरीक्षक और एक निजी कंप्यूटर ऑपरेटर को सोनीपत एंटी करप्शन ब्यूरो  ने रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ने गांव बैंयापुर में एक किसान से उसके खेत में बने मकान को गिराने की धमकी देकर 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

विज्ञापन


एसीबी को मिली शिकायत के आधार पर टीम ने जाल बिछाया और दोनों आरोपियों को बैंयापुर में रुपये लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी ने बताया कि आरोपियों ने किसान को डराने धमकाने का प्रयास किया और रिश्वत की मांग की थी। गिरफ्तारी के बाद दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


एसीबी की टीम मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें