फोटो : सोनीपत के गोहाना तहसील कार्यालय में शुक्रवार को पटवारी एवं कानूनगो एसोसिएशन गोहाना इकाई
फोटो 02: सोनीपत के गोहाना तहसील कार्यालय में शुक्रवार को पटवारी एवं कानूनगो एसोसिएशन गोहाना इकाई का चुनाव के दौरान उपस्थित कर्मचारी। स्रोत: एसोसिएशन
सोनीपत। गोहाना तहसील कार्यालय में शुक्रवार को पटवारी एवं कानूनगो एसोसिएशन गोहाना इकाई का चुनाव जिला प्रधान प्रमोद कुमार व महासचिव विकास हुड्डा की अध्यक्षता में कराया गया। चुनाव से पूर्व दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी गई। उसके बाद सर्वसम्मति से अशोक नरवाल को प्रधान, पवन शास्त्री को सचिव, मोनू को कोषाध्यक्ष, रविंद्र शर्मा को ऑडिटर, अनिल, सोमदत्त, राेहित, अभिषेक नरवाल व राकेश मलिक को सलाहकार नियुक्त किया गया। इस दौरान मदन, मनदीप, विनोद देवेंद्र , राकेश, विकास, सोमदत्त, नितेश, अनिल, मोनू, अंकित, अमन, बिजेब भी मौजूद रहे।