फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: राष्ट्रीय सम्मान से नवाजे जाएंगे आशीष व पारुल

Sat, 20 Sep 2025 01:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 14- सोनीपत के खरखौदा के गांव सिसाना निवासी आशीष व पारुल दहिया। स्रोत : पाठक
विज्ञापन
खरखौदा। सामाजिक कार्यकर्ता आशीष दहिया व पारुल दहिया को जनसेवा और रक्तदान में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। नेशनल इंटीग्रेशन फोरम आफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स (निफा) की ओर से दोनों को रजत जयंती राष्ट्रीय समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन 21 से 24 सितंबर तक नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में किया जाएगा। कार्यक्रम में माॅरीशस के राष्ट्रपति मुख्य अतिथि होंगे। निफा की ओर से कला, संस्कृति व समाज सेवा को बढ़ावा देने के लिए देशभर के समाजसेवियों को सम्मानित किया जाएगा।
खरखौदा के गांव सिसाना निवासी एवं दिल्ली पुलिस के जवान आशीष दहिया ने बताया कि वह अब तक 166 बार रक्तदान कर चुके हैं। आर्याव्रत ब्लड कमांडो नेटवर्क से हजारों लोगों को जोड़ चुके हैं।
विज्ञापन

वहीं, उनकी पत्नी पारुल दहिया 18 बार रक्तदान कर चुकी हैं। आर्याव्रत नारीशक्ति समूह के माध्यम से महिलाओं को समाजसेवा व रक्तदान के लिए प्रेरित कर रही हैं।
विज्ञापन

दोनों ने बताया कि यह सम्मान उनके लिए नहीं, बल्कि सोनीपत की उस सोच के लिए है, जो सेवा को धर्म मानती है। यह उपलब्धि जिले के युवाओं को नई ऊर्जा देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें