फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आशा कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर सरकार का पुतला फूंका

Wed, 30 Aug 2023 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
गीता भवन चौक पर प्रदेश सरकार का पुतला फूंककर रोष जताती आशा कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। आशा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जुलूस निकालकर गीता भवन चौक पर प्रदेश सरकार का पुतल दहन किया। साथ ही उन्होंने दमन विरोधी दिवस मनाया। सरकार की ओर से उनकी मांगों को पूरा न किए जाने पर हड़ताल को 11 सितंबर तक बढ़ा दिया। प्रदर्शन का नेतृत्व सीटू के नेता आनंद शर्मा, सर्व कर्मचारी संघ से शीलकराम मलिक व आशा वर्कर्स यूनियन की राज्य महासचिव सुनीता ने किया।
विज्ञापन

आशा वर्कर्स यूनियन के आह्वान पर आशा कार्यकर्ताओं की हड़ताल मंगलवार को 22वें दिन भी जारी रही। एक दिन पहले पुलिस की ओर से विधानसभा घेराव करने जा रहीं आशा कार्यकर्ताओं को रोका गया। इसके चलते गुस्साई आशा कार्यकर्ताओं ने लघु सचिवालय स्थित धरनास्थल से लेकर गीता भवन चौक तक जुलूस निकाला। वह गोहाना रोड, छोटूराम चौक, शनि मंदिर, पुरखास अड्डा, दयाल चौक, गुरुद्वारा रोड हाेते हुए गीता भवन चौक पर पहुंचीं और प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। यूनियन की राज्य महासचिव सुनीता ने बताया कि सरकार की ओर से आशा कार्यकर्ताओं को बरगलाया जा रहा है। उनकी सुनवाई नहीं की जा रही है। सोमवार को आशा कार्यकर्ता हर जिले से चंडीगढ़ स्थित विधानसभा का घेराव करने जा रही थी तो उन्हें पुलिस ने रास्तों में रोक लिया गया। साथ ही पंचकूला में धारा-144 लगा दी गई। आशा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक सरकार की ओर से उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान जिला प्रधान अनीता, सचिव छवि, श्रद्धानंद सोलंकी, मीना, ऊषा, अनीता चिटाना, रेनू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें