फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सरपंच प्रत्याशी की हत्या का इनामी आरोपी गिरफ्तार

Wed, 30 Aug 2023 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सरपंच प्रत्याशी की हत्या करने का आरोपी पुलिस टीम के साथ। स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
गोहाना। सीआईए स्टाफ गोहाना की पुलिस ने गांव छिछडाना में पंचायत चुनाव से पहले सरपंच प्रत्याशी की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी गांव के ही परमजीत उर्फ शक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस ने उस पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था।
विज्ञापन

9 नवंबर की रात गांव छिछडाना में कुछ युवकों ने पुरानी रंजिश के चलते सरपंच प्रत्याशी दलबीर बैरागी की 8 गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसके बेटे को भी 2 गोली मारी थी। आरोपियों ने हत्या के बाद सोशल मीडिया पर मैसेज वायरल किया था। 10 दिसंबर को मृतक के बेटे राहुल ने गांव के तस्वीर, अशोक, अमित, आदित्य, भोलू, अमित, पप्पू, प्रदीप, मंजीत, राकेश व मीता पर हमला करने के आरोप लगाए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया था। पुलिस ने इस वारदात में 12 आरोपियों को पहले की गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन


सरपंच प्रत्याशी की हत्या करने का आरोपी एक साल से फरार चल रहा था। उस पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। -धीरज कुमार, सीआईए इंचार्ज, गोहाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें