फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: राजस्व भूमि पर काट दी अवैध कॉलोनी, 8 महिला भी शामिल

Thu, 23 Mar 2023 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव राठधना की राजस्व भूमि पर कॉलोनी काटने का मामला सामने आया है। जिला योजनाकार विभाग की एटीपी ने इसे लेकर सेक्टर-27 थाना में शिकायत दी है। जिस पर 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों में आठ महिलाएं हैं।
विज्ञापन

जिला योजनाकार विभाग की एटीपी ने पुलिस आयुक्त को शिकायत दी थी कि गांव राठधना की राजस्व भूमि के करीब साढ़े 3 एकड़ हिस्से में गांव राठधना के 14 लोगों ने अवैध कॉलोनी काटी है। जिला योजनाकार की ओर से पहले नोटिस भेजा गया, लेकिन कॉलोनाइजरों ने कॉलोनी काटने की प्रक्रिया जारी रखी। इस पर जिला योजनाकार के आदेश पर सहायक टाउन प्लानर (एटीपी) अंजू ने पुलिस आयुक्त को शिकायत दी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस पुलिस का कहना है कि जांच कर ठोस कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मामले में राठधना निवासी अशोक कुमार, कृष्ण पारिया, अनुपम, शकुंतला, निर्मला, जयकंवार, रेनू, धर्मबीर, निर्मला, निर्मला रानी, सीमा, विक्रम, शकुंतला, रीना कुमारी शामिल हैं।
अवैध कॉलोनी काटने की 39 शिकायतों पर अभी कार्रवाई लटकी
जिला योजनाकार की तरफ से साल भर में 75 कालोनाइजरों की शिकायत दी गई। जिले में कहीं न कहीं अवैध कॉलोनियां काटी जा रही हैं। ऐसी शिकायतों में से अभी तक 36 शिकायतों पर ही मुकदमे दर्ज किए गए हैं। बाकी 39 शिकायत अभी भी लटकी हुई हैं।
विज्ञापन

वर्जन राठधना की राजस्व भूमि पर अवैध कॉलोनी काटने की शिकायत पुलिस को दी थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अभी भी जिलेभर की 39 शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई है। शीघ्रता से मुकदमे दर्ज हो तो अवैध कॉलोनाइजरों पर शिकंजा कसा जा सकता है।
विज्ञापन

ललित बजाड़, डीटीपी, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें